शहर की धरोहर, जय स्तम्भ चौक की गई सफाई……..13 को तिरंगा यात्रा
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व भाजपा बैकुंठपुर शहर मंडल ने 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा से पूर्व और धरोहर स्मारक जय स्तम्भ चौक पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई। कार्यकर्ताओं ने शहीद स्तंभ की साफ-सफाई किया।

भाजपा बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक ने बताया कि बुद्धवार को तिरंगा यात्रा ओडगी नाका तिराहे से जय स्तम्भ चौक तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। इसमें सैकड़ों लोग शामिल होंगे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैंलेश शिवहरे ने कहा कि तिरंगा हमारे सम्मान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। शहीदों के सपनों का भारत बनाने में प्रत्येक नागरिक को योगदान देना चाहिए। आईये बडी संख्या में इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया जाये।
उन्होंने इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने की अपील की है। इस दौरान बैकुंठपुर के जय स्तंभ चौक की साफ सफाई की गई पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहर ने बताया कि मंगलवार को बुधवार को होने वाली तिरंगा यात्रा उड़ गई नाका से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक पर समाप्त होगी । साफ-सफाई के दौरान पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे, मंडल अध्यक्ष व पार्षद अनिल खटीक, भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष अनिल साहू सहित भाजपाई मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours