कोतवाली प्रभारी ने लिया शांति समिति की बैठक
साम्प्रदायिक सौहार्द और पुलिस-प्रशासन द्धारा तय नियमो का रखना होगा ध्यान
बैकुंठपुर।
कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के निर्देश पर गणेश पूजा समेत आने वाले दिनो में अन्य उत्सव पर्व के मद्देनजर बैकुंठपुर में शांति समितियों की बैठक के लिया गया। शांति समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी गणेश उत्सव त्यौहार को लेकर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने की तैयारियों को लेकर रहा। जिसमें थाना के जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों और समाज के प्रतिनिधियों से इस संबंध में आवश्यक सुझाव भी लिए गए।

शान्ति समिति की इन बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाली प्रभारी विपिन लकडा ने कहा कि गणेश उत्सव के इस पर्व को आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये। बैठक में कहा गया कि माननीय न्यायालय एवं वरिष्ठ कार्यालयों के निर्देशानुसार कार्यवाही करने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है। पर्व के दौरान धार्मिक स्थलों में दुपहिया वाहन में तीन सवारी, तेज चलाने वाले बाइकर्स एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालो के ऊपर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। बैठक में कहा गया कि नियमानुसार सम्बन्धित अधिकारी से अनुमति के पश्चात ही निर्धारित रूट पर ही जुलूस या रैली निकाले एवं निर्धारित डेसिबल कम आवाज़ पर ध्वनि विस्तारक यंत्र को बजाने के निर्देश भी दिए गए साथ ही कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गानों का प्रयोग बिलकुल भी ना करें। बैठक में आए लोगों से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर नजर रखने और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई है।
सडक पर पंडाल नही लगाए
उक्त बैठक में निर्देश दिया गया कि सड़कों पर पंडाल न लगाए जाएँ और पंडाल इस प्रकार लगाए जाएँ जिससे यातायात में कोई बाधा न उत्पन्न हो। साथ ही, यह भी निर्देशित किया गया कि शासन के नियमों का पालन करते हुए शांति और व्यवस्था बनाए रखकर त्यौहार मनाया जाए एवं निर्धारित स्थानों पर ही विसर्जन करना पूर्ण के एवं विसर्जन के दौरान बच्चों को पानी के पास लेकर ना जाए। इसके अतिरिक्त सुरक्षा में लगें सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें एवं एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।
एसपी कोरिया के निर्देश
एस पी कोरिया रवि कुमार कुर्रे ने जिलेभर के सभी थानो में हुई इन बैठकों में पुलिस ने नागरिको से आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए अपने घर एवं प्रतिष्ठान के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए उन्हें जागरूक कर अपील किया है। वहीं पुलिस ने उसके साथ ही एक कैमरा शहर सुरक्षा के नाम अपने संस्थान के बाहर आम रास्ते पर फोकस करते हुए लगाने के लिए भी अपील की है, ताकि नगर में होने वाली आपराधिक घटना को समय पर रोकने और कानून व्यवस्था की स्थिति और बेहतर हो सके। उपरोक्त बैठकों में पुलिस ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी घटना के पर्दाफाश में सीसी कैमरा पुलिस का बड़ा हथियार होता है। इससे दुकानदार भी सुरक्षित रहता है और किसी भी प्रकार की घटना होने पर पुलिस को वर्कआउट करने में आसानी होती है।

+ There are no comments
Add yours