मेडिकल संचालकों को चेताया कहा-नशीली दवाओं की बिक्री करना होगा बंद
थाना प्रभारी ने लिया मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले भर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को जिलेे पटना थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने सोमवार को पुलिस स्टेशन में क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों की एक मीटिंग लिया। थाना प्रभारी ने इस दौरान कहा की देखने में आ रहा है कि कुछ नशेड़ी प्रवृति के लोग नशे की दवाइयों व इंजेक्शन आदि का प्रयोग कर रहे हैं।

जिसके चलते समाज के सभ्य नागरिकों को भी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। थाना प्रभारी ने राजेश तिवारी ने कहा कि नशे के आदि व्यक्ति नशा करने के लिए चोरी, लूटपाट व अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं। थाना प्रभारी ने मेडिकल संचालकों को नशीली दवाओं की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी मेडिकल संचालक नशीली दवाईयां बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार पटना प्रतीक जायसवाल के उपस्थिति में थाना पटना क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालक सभी मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours