अगले 10 दिनो तक घरो और पंडालो में विराजेंगे विघ्नहर्ता
बैकुंठपुर।
इस वर्ष धूमधाम से गणेश पूजा की तैयारी हो चुकी है। मूर्तियां बन कर तैयार हैं। बैकुंठपुर क्षेत्र के विभिन्न ईलाको में पंडालो को अंतिम रुप दिया जा रहा है। बताया जा रहा है इस बार गणेश पूजा पर कई शुभ संयोग बने हैं। महोत्सव को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार से घर-घर बप्पा विराजमान रहेंगे। इस दौरान शहर के मूर्ति विक्रेता अनुराग दुबे ने बताया कि बाजार में 300 से 3100 तक की मूर्तिया उपलब है।

जानकारो ने बताया कि गणेश चतुर्थी तिथि इस बार भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर होगा। इसका समापन 27 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर हो रहा है। उदया तिथि के मुताबिक गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा।
स्थापना मुहूर्त व दुर्लभ संयोग
ज्योतिषियों के मुताबिक गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के लिए 27 अगस्त को सुबह 11 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक का शुभ मुहूर्त रहेगा। आप इस अवधि में गणपति जी की मूर्ति की स्थापना कर सकते हैं। इस बार गणेश चतुर्थी पर प्रीति, सर्वार्थ सिद्धि, रवि के साथ इंद्र-ब्रह्म योग का संयोग बना रहेगा। वहीं कर्क में बुध और शुक्र के होने से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। इसके अलावा गणेश चतुर्थी पर बुधवार का महासंयोग तिथि की महत्ता को गई गुना बढ़ा रहा है
इन जगहो में विराजेंगे गणपति
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में गढेलपारा, बाजारपारा, कचहरीपारा, एसईसीएल चौक, जामपारा, खरवत, सरडी, रामपुर, कंचनपुर, भाडी, जूनापारा, केनापारा आदि क्षेत्रो में गणपति की पूजा आगामी 10 दिनो तक की जायेगी।

+ There are no comments
Add yours