बैकुंठपुर में नये एसपी कार्यालय का भूमिपूजन, 16 महिने की समयावधि में होगा पूरा

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया मुख्यालय बैकुंठपुर में नए एसपी कार्यालय का शिलान्यास किया गया। जिला शिक्षा कार्यालय परिसर के बगल में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक भईयालाल राजवाडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन के बाद एसपी ने नए भवन की आधारशिला रखी।

नए भवन का निर्माण 2.41 करोड रुपये की लागत से होगा। इस भवन में एसपी कक्ष, आगंतुक कक्ष, स्टेनो कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, एडिसनल एसपी कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, डीएसबी कार्यालय, साईबर सेल कार्यालय का निर्माण होगा।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय शहर के बीच से अब कॉलेज के निकट होगा। इससे शहर में वाहनों की आवक कम हो जाएगी। इससे शहर में वाहनों की भीड़ कम होगी। कॉलेज के नजदीक बनने वाले इस नए कार्यालय से लोगों को शहर के बीच नहीं आना पड़ेगा।

कार्यक्रम में विधायक भईयालाल राजवाडे ने कहा कि ऐसे जिला कलेक्टर हो तो जिले के विकास को कोई नही रोक सकता। उनकी पहल पर आज एसपी ऑफिस के लिए यह भूमि आबंटित हुई है। उन्होंने कहा कि 16 माह बाद जब यह भवन कम्प्लीट होगा तो इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों होगा है।

कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने कहा कि स्थानीय विधायक और जिला कलेक्टर की पहल से आज यह सौगात पुलिस परिवार को मिली है। उन्होंने कहा कि 2.41 करोड़ की लागत से यह हाईटेक व सुसज्जित भवन 16 माह की अवधि में तैयार होगा। रायपुर के ओझा कंस्ट्रक्शन को इसका काम मिला है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाडे, बैकुंठपुर एसडीएम उमेश पटेल, एडिसनल एसपी पकंज पटेल, डीएसपी श्याम मधुकर, डीएसपी राजेश साहू, रमेश राजवाडे व डॉ. महेश मिश्रा सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours