पोडी बचरा में महिलाओ ने किया गणेश विसर्जन….भंडारे में प्रसाद वितरण
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के पोडी बचरा क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस वर्ष क्षेत्र में गणेश उत्सव का विस्तार देखने को मिला। पहले जहां कुछ स्थानों पर ही प्रतिमाएं स्थापित की जाती थीं, वहीं अब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं विराजमान हुईं।

पोडी बचरा के प्रतिष्ठित जायसवाल परिवार के द्धारा गणेश प्रतिमा का विर्सजन रविवार को किया गया। इससे पूर्व परिवार के सदस्यों ने विधिवत प्रतिमा की स्थापना की। पूजन-अर्चन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। विसर्जन के समय गाजे-बाजे के साथ अगले बरस फिर आना के उद्घोष गूंजते रहे।
विसर्जन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। विर्सजन कार्यक्रम में श्रीमती सावित्री देवी, किरन देवी, मंजू, उर्मिला, निशा संत कुमार जायसवाल, राजेश जायसवाल, धीरज जायसवाल सहित परिवार सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours