गौ विज्ञान परीक्षा की तैयारी तेज…..बैकुंठपुर में नोडल अधिकारियों की अहम बैठक सम्पन्न
गौ संरक्षण की अलख जगाने नोडल अधिकारियों की उत्साही बैठक
बैकुंठपुर।
गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और उनके प्रति समाज में सम्मान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली गौ विज्ञान परीक्षा की तैयारियाँ अब पूरे जोश और जिम्मेदारी के साथ बढ़ रही हैं। इसी क्रम में कोरिया जिले के बैकुंठपुर जिले में नोडल अधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ सम्पन्न हुई।
बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति के विभाग संयोजक रेवा यादव ने परीक्षा को अनुशासन, पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ संपन्न कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल बल परीक्षा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि समाज में गौ माता के प्रति श्रद्धा, सेवा वना और जागरूकता को जन-आंदोलन स्वरूप दिया जाएगा।

जिला नोडल अधिकारी धीरेंद्र सिंह व डिंपल बघेल जिला सह नोडल ने बताया कि प्रदेश में पिछले वर्ष से गौ विज्ञान परीक्षा को तीन श्रेणियों में आयोजित किया जा रहा है पहले समूह में कक्षा 6 वीं से 8 वीं, दूसरे समूह में कक्षा 9 वीं से 12 वीं एवं तीसरे समूह में महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थी सम्मिलि होते हैं। प्रत्येक समूह में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष परीक्षा 04 नवम्बर 2025 को आयोजित होगी।
बैठक में यह भी बताया गया कि जिले में परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता द्वारा जिला एवं विकासखण्ड पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर गई है। बैठक का समापन सभी अधिकारियों द्वारा एकजुट होकर यह सकल्प दोहराते हुए हुआ कि गौ विज्ञान परीक्षा न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी, बल्कि समाज में गौ सेवा की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। बैठक में विभाग संयोजक रेवा यादव के जिला नोडल अधिकारियों में धीरेंद्र सिंह, डिंपल बघेल जिला सह नोडल, हरिकांत अग्निहोत्री विकसखण्ड, रमेश यादव विकासखण्ड नोडल बैकुंठपुर, त्रिभुवन पैकरा विकासखण्ड नोडल सोनहत मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours