न्यू लाईफ इंस्ट्टीयूट ऑफ नर्सिंग में बी.एस.सी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिषत

Estimated read time 1 min read

बैकुुंठपुर।

न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड ऐजुकेषन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बैकुंठपुर में बी.एस.सी. नर्सिंग कोर्स संचालित है। विष्वविद्यालय द्वारा बी.एस.सी. नर्सिंग के वार्षिक परीक्षा जून 2025 में सम्पन्न किया गया था एवं बी.एस.सी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के छा़त्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम दिनांक 8 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विष्वविद्यालय, रायपुर द्वारा घोषित कर दिया गया है। जिसमें न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग बैकुण्ठपुर में अध्ययनरत् बी.एस.सी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के छात्राओं का परीक्षा परिणाम बहुत ही सराहनीय एवं शत् प्रतिषत रहा है। सभी छात्र – छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिसमें छात्रा पूजा साहू 72.2 प्रतिषत लेकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त की एवं खुषी तिवारी 70.68 प्रतिषत लेकर द्वितीय स्थान तथा सोमा 70.2 प्रतिषत लेकर कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त की, छात्राओं ने परीक्षा परिणाम का श्रेय माता-पिता एवं संस्था के प्रबंधन एवं प्राचार्य डॉ. अंजना सैमुएल तथा समस्त षिक्षकों को दिया। संस्था प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त षिक्षकों ने छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours