10 अक्टूबर तक धान खरीदी केंद्र नही खोला गया तो 12 गॉवो के किसान करेंगे धरना व चक्काजाम
मांगो को लेकर किसान लामबंद होकर कलेक्टर से मिल दिया अल्टीमेटम
बैकुंठपुर।
लगभग 12 गांव के किसानों ने विगत साल भर से अधिक समय हो जाने के उपरांत भी भूमि पूजन होने के बावजूद भी धान खरीदी केंद्र आरंभ नहीं होने को लेकर एक बार 12 गॉवो के किसान लामबंद होकर बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े को ज्ञापन सौपने के उपरांत आज मंगलवार को कोरिया कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत होकर भूमि पूजन की याद दिलाते हुए जल्द से जल्द धान खरीदी केंद्र प्रारंभ किए जाने की मांग रखी । ग्रामीणों का कहना है कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जामपारा के अंतर्गत ग्राम चिल्का, बडढनीझरिया, पिपरहिया, रोबो, धरमपुर, पोटेडाढ, माटीझारिया, टेंगनी, मदनपुर, अमरपुर, सुरमी, मनसुख को शामिल किया गया था। जिसमें सभी गॉवो के वर्तमान पंजीकृत 500 से अधिक किसान हैं।

ग्रमिणो ने बताया कि लगभग 30 किमी. होने का उलेख करने के साथ साथ भौगोलिक प्ररिस्थति होने के कारण किसानो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नवीन समिति धान खरीदी केन्द्र ग्राम मनसुख पानी टंकी के पास खसरा क्रमांक 621, रकबा 4.8000 हे. में संचालित किये जाने हेतु वर्तमान विधायक द्वारा स्थल का भूमि पूजन कार्य किये जा चुके हैं और किसानों द्वारा जनदर्शन में भी आवेदन दिया जा चूका है । इस दौरान किसानों के द्वारा चंदा कर एक लाख रूपये राशि का भूमि समताली कार्य किया जा चूका है लेकिन अभी तक धान खरीदी केंद्र संचालित नहीं किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत मनसुख में नवीन समिति धान खरीदी केंद्र खोलने की की मांग करते हुए कहा गया है कि 16 सितम्बर से 10 अक्टूबर के अंदर धान खरीदी केंद्र ना खोलने की स्थिति में 12 गॉवो के किसानों द्वारा मजबूरन धरना एवं चक्काजाम करने को विवश् होगे। जिसका जिगेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान सौभाग्यवती सिंह कुसरो जिला पंचायत सदस्य, गोपाल रजवाड़े पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, दुर्गावती, चंद्र शेखर सिंह सरपंच, यशोदा लक्ष्मण सिंह सरपंच, लाल मन सरपंच, जय करण सरपंच, दिल कुंवर राजू सरपंच, राम शंकर सिंह आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान में सलका विधायक प्रतिनिधि सहित लगभग 400 ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट पहुॅचे थे।

+ There are no comments
Add yours