दशहरा बोनस से 3200 एसईसीएल कर्मियों में खुशी की लहर…….मिला 28 करोड़ बोनस

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर ।

महाप्रबंधक कार्यालय एसईसीएल बैकुंठपुर के महाप्रबंधक बी.एन. झा ने बताया कि चरचा, कटकोना, झिलमिली एवं उपक्षेत्र कोरिया मुख्यालय बैकुंठपुर क्षेत्र में कार्यरत सभी 3200 कर्मचारी व स्टापो को 28 करोड़ बोनस राशि पहुंची है। जिससे बैकुंठपुर में जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार कोल इंडिया ने परफॉरमेंस लिंक्ड रिवार्ड (पीएलआर) ने एसईसीएल में प्रत्येक कर्मचारियों को 1.03 लाख बोनस देने का निर्णय लिया है। बोनस की राशि 26-27 सितंबर तक कर्मियों के बैंक खाते में पहुंची। पिछले साल दशहरा बोनस के रूप में प्रत्येक कर्मियों को 93750 रुपए मिले थे।

कोल इंडिया के निर्णय से बैकुंठपुर एरिया में कार्यरत 3200 कर्मचारियों को बोनस मिलने से बाजार में खरीदारी बढ़ेगी। खासकर ज्लेवरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल इस्टेट सेक्टर में जमकर खरीदारी होगी। कारोबारी भी एसईसीएल में बोनस वितरण से जमकर कारोबार होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं और पहले नए-नए आइटम, डिजाइन मंगा चुका हैं। गौरतलब है कि जीएसटी घटने के बाद पिछले साल की अपेक्षा इस साल दशहरा से दिवाली तक अधिक खरीदारी हो सकती है। क्योंकि जीएसटी घटने से ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी सहित हर सेक्टर में मिलने वाले सामानों की कीमत की गिरावट आई है।

ठेका कर्मियों को भी दिवाली में मिलेगा बोनस

श्रमिक संगठन एचएमएस के महामंत्री योगेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि, कोल इंडिया ने विभिन्न कोयला खदानों में कार्य करने वाले ठेका कर्मियों को भी दिवाली से पहले बोनस देने का निर्णय लिया है। एसईसीएल खदानों में कार्यरत ठेका मजदूरों (माइनिंग एवं नान माइनिंग) को 8.33 फीसदी दिवाली से पहले बोनस देने का निर्णय हुआ है। जिससे ठेका कर्मचारी की भी दिवाली अच्छी मनेगी। कोल इंडिया ने कर्मियों को 1.03 लाख बोनस देने का निर्णय लिया है। जिससे बैकुंठपुर क्षेत्र में कार्यरत लगभग 3200 कॉलरी कर्मचारियों का लाभहोगा। साथ ही एसईसीएल खदानों में कार्यरत ठेका मजदूरों (माइनिंग एवं नान माइनिंग दोनों) को 8.33 फीसदी दिवाली से पहले बोनस देने का निर्णय हुआ है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours