अष्टमी पर घडी चौक पहुॅची जवारा यात्रा…..साधको का फल और पानी से किया सेवा
रमदईया धाम से भक्तों ने सांग धारण कर निकाली यात्रा
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर में अष्टमी नवरात्र के अवसर पर भव्य जवारा यात्रा निकाली गई। दिन के कठोर व्रत के बाद मां अंबे के भक्त छोटे-बड़े सांग लेकर नंगे पैर सड़कों पर निकले। धर्म से जुड़े युवाओं की टोली ने जवारा और सांग यात्रा का नेतृत्व किया। नवरात्र के सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर क्षेत्र में विभिन्न जवारा यात्राएं निकलीं।
यात्राएं बैकुंठपुर के घडी चौक पर के रमदईया धाम से जवारा यात्रा पहुॅची। महिलाए अपने सर पर जवारा लेकर परिवारजन भी चल रहे थे। कठोर व्रत के बाद मां अंबे के भक्त नंगे पैर सड़कों पर निकले।

इस यात्रा में बच्चों से लेकर 50 वर्षीय महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। घडी चौक पर शैलेश शिवहरे और अरविन्द सिंह के नेतृत्व में जवारा यात्रापर पहुॅचे साधको को फल-फूल खिलाया एवं चाय-पानी आदि पिलाकर स्वागत सेवा किया गया। इस दौरान सुभाष साहू, अनिल खटिक, अनुराग दुबे, अभय दुबे सहित बडी संख्या मे शहरवासी मौजूद रहे।


+ There are no comments
Add yours