भंडारा सेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक-ज्ञान प्रकाश
बाजारपारा में प्रतिदिन पूड़ी-सब्जी व खिचडी प्रसाद का हो रहा वितरण
बैकुंठपुर।
बाजारपारा बैकुंठपुर में नवरात्रि भोग-भंडारा का आयोजित प्रतिदिन किया जा रहा है। जहॉ पन्नालाल मेडिकल के संचालक ज्ञानप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिदिन दोपहर बाद शहरवासियो सहित ग्रामीण क्षेत्रो से आये लोगो कोे पूड़ी-सब्जी व खिचडी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। बाजारपारा में नवरात्रि के पावन अवसर पर पिछले 4 दशको से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन से पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बन गया। भंडारा सेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसमें निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं को भोजन कराया जाता है। नवरात्रि के दौरान गांव के लोगों ने माता रानी के दरबार में पूजा-अर्चना और आरती के लिए आते हैं जिन्हे भंडारे में पूड़ी, सब्जी, हलवा और अन्य स्वादिष्ट व्यंजन प्रसाद के रूप में वितरित किए जा रहे हैं।


+ There are no comments
Add yours