नए तहसील भवन का लोकार्पण……विधायक बोले-आमजन सहुलियत देना सरकार की प्रथमिकता
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के पोडी बचरा तहसील कार्यालय के नवनिर्मित भवन का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भईयालाल राजवाडे पहुंचे। लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक ने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्र के नागरिकों को राजस्व संबंधी कामकाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे की बचत होगी। इससे क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
विधायक श्री राजवाडे ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में विभिन्न विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार सभी के हितों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब नये तहसील भवन बनने से आस-पास के लोगों को काफी सुविधा होगी। भवन के निर्माण होने से राजस्व संबंधी दस्तावेजों का संधारण सही ढंग से किया जाएगा। साथ ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। इससे इस क्षेत्र के कई गांव के लोग लाभान्वित होंगे।

पोड़ी बचरा के नवीन तहसील भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुई मुख्य अतिथि के रूप में बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा उपाध्यक्ष वंदना राजवाडे, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे लाल साहू, जिला पंचायत सदस्य सुषमा कोरमा स्नेह लता उदय एवं कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठीएवं समस्त अधिकारी कर्मचारी सहित क्षेत्रवासी शामिल हुए शामिल रहे।


+ There are no comments
Add yours