बैकुंठपुर में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान का आगाज…….पर्यवेक्षक सुबोध कांत सहाय बोले-संगठनात्मक ढांचा करेंगे मजबूत
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ हो गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर झारखण्ड से आब्जर्वर सुबोध कांत सहाय बुद्धवार की शाम बैकुंठपुर पहुंचे। श्री सहाय ने अभियान की शुरुआत उसी रात से कर दिया जहा वो देर रात तक कांग्रेस के नेताओ से भेट किया। श्री सहाय ने मीडिया से बातचीत करते हुए गुरुवार को कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, अब इसके संगठनात्मक ढांचा मजबूत किया जा रहा है। इसी कारण राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में यही कारण है कि जिले के कार्यकर्ताओं, सामाजिक और व्यापारी वर्ग के लोगों से राय ली जा रही है।

बताया जा रहा है कि पूरी मेहनत से पार्टी के लिए काम करने वाले को जिम्मेदारी मिल सकती है ऑब्जर्वर का कहना है कि जिन वर्तमान में पूरी मेहनत, लगन और निष्पक्षता से पार्टी के लिए काम करने वाले नेताओ को पार्टी हाइकमान उन्हें जिम्मेदारी सौंप सकता है। इस दौरान पर्यवेक्षक सुबोध कान्त सहाय के अलावा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, कांग्रेस कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक गुलाब कमरों, पूर्व विधायक विनय जायसवाल, पुर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, युवा कांग्रेसी नेता आशीष डबरे, मो. रियाजुद्दीन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद, जनपद सदस्य गणेश राजवाडे, पूर्व नपाध्यक्ष चरचा लालमुनि यादव, महिला नेत्री संगीता राजवाडे, नपा नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह, नपा उपाध्यक्ष बैकुंठपुर आशीष यादव, काजू सिंह सहित बड़ी संख्या बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे ।
राहुल गांधी ने दिया एकता का संदेश
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नेता की सिफारिश नहीं चलेगी, बल्कि छोटे से छोटे कार्यकर्ता की राय को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री सहाय ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए एकता का संदेश दिया। उन्होंने वोट चोर गद्दी छोड़ो के नारे को आरोप नहीं, बल्कि सबूतों पर आधारित सच्चाई बताया।
संगठन को मजबूत किया जा रहा कार्य-महंत
आब्जर्वर सुबोध कांत सहाय ने केंद्र सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय और चुनाव आयोग के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। वहीं पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि यह पहली बार है, जब कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले संगठन कुछ बड़े नेताओं के इशारे पर चलता था। जिसके कारण कांग्रेस राज्य और केंद्र दोनों में सत्ता से दूर रही। अब निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।

+ There are no comments
Add yours