संगठन सृजन अभियान के तहत बैकुंठपुर पहुॅचे सुबोध कांत सहाय…….कल कांग्रेस पर्यवेक्षक राजीव भवन में लेंगे नये संगठन मजबूत करने फिडबैंक

Estimated read time 0 min read

कल कांग्रेस पर्यवेक्षक राजीव भवन में लेंगे नये संगठन मजबूत करने फिडबैंक

बैकुंठपुर।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का गुजरात से शुरू हुआ संगठन सृजन अभियान अब हरियाणा और मध्य प्रदेश होता हुआ छत्तीसगढ़ में लागू कर दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में कई जिलों के अध्यक्षों को बदला जाएगा। इसके लिए एआईसीसी ने पूरे राज्य में 17 पर्यवेक्षक को नियुक्त किया है। कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय कल सुबह बैकुंठपुर के राजीव भवन में विभिन्न चैनलो से फिडबैंक लेंगे।

पर्यवेक्षक श्री सहाय मंगलवार की शाम बैकुंठपुर के रेस्टहाउस पहुॅचे। इसके बाद वो रात में सभी पूर्व विधायको, जिलाध्यक्षो सांसद से मिलेंगे। इस दौरान वो स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे और जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची तैयार कर साक्षात्कार लेंगे। इसके बाद गोपनीय रिपोर्ट एआईसीसी को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर नए जिलाध्यक्ष नियुक्त होगी ।

इस बार महिला व युवा है प्राथमिकता

जिलाध्यक्ष के लिए तीन से पांच नाम प्रस्तावित किए जाएंगे। इनमें 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे, जबकि शेष पदों में 50 वर्ष से कम आयु के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। एआईसीसी चाहती है कि नए जिलाध्यक्ष केवल संगठनात्मक जिम्मेदारी ही न संभालें बल्कि चुनाव लड़ने योग्य भी हों।

संगठन को मजबूत करने की कोशिश

गुजरात और अन्य राज्यों की तरह यहां भी पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की योजना बना रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मार्च में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 14 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी, लेकिन 27 जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां लंबित रहीं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि आगे और भी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह कदम आगामी विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है।

जिलाध्यक्षों को मिलेंगी अब अधिक शक्तियां

इस बार जिलाध्यक्षों को संगठन में पूरी शक्तियां दी जाएंगी। टिकट वितरण में भी उनकी रिपोर्ट को अहम माना जाएगा। अब तक जिलाध्यक्षों पर किसी विशेष नेता या गुट का दबाव रहता था और स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होती थी। नए बदलाव से पार्टी को जमीनी कार्यकर्ताओं को जोड़ने में मदद मिलेगी।

कोरिया जिले में 13 मंडल कमेटियां गठित

प्रदेश कांग्रेस में मंडल और ब्लॉक कमेटियों का गठन भी पूरा हो गया है। सूची जल्द जारी होगी। बताया जा रहा है कि प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने सूची एआईसीसी को भेज दी है। जुलाई को राजधानी में हुई राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश पर बूथ से लेकर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति 30 सितंबर तक पूरी कर लिया गया। पहली बार प्रदेश में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के नीचे मंडल कमेटियों का गठन किया जा रहा है। पूरे कोरिया जिले में 13 मंडल कमेटियां बनाई गई है। जिसमें दो शहरी मंडल भी शामिल हैं। प्रत्येक मंडल में 21 सदस्य होंगे। इनमें अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, तीन सचिव, तीन सहसचिव, एक इंटरनेट मीडिया समन्वयक और नौ कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours