सड़कों से आवारा पशु हटाने गौसेवा आयोग के जिलाध्यक्ष रेवा यादव जिम्मेदारो को दिए निर्देश

Estimated read time 1 min read

कोरिया जिले में गौसेवा आयोग के जिलाध्यक्ष बनते ही रेवा यादव रंग में नजर आये। उन्होने बृहस्पतिवार को सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंशों का रेस्क्यू करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा नगर पालिका, नगर पंचायत पटना के साथ जनपद सीईओ बैकुंठपुर व सोनहत को सडको से सभी पशुओं को नजदीकी गौशाला व गौठानो में स्थानांतरित कर के निर्देश दिये । उन्होने गौशाला व गौठानो में इन पशुओं के रहने और खाने की पूर्ण व्यवस्था पूरा करने को कहा एवं गौठानो में व्यवस्था पूरा करने को कहा है। सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। इस समस्या पर नई दुनिया ने प्रमुखता से खबर लगातार प्रकाशित किया है।

उन्होने कहा कि कोरिया जिले में सड़कों से जानवरों को हटाने के लिए गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष रेवा यादव ने नगर पालिका व जनपद की सड़कों से जानवरों को हटाने और उनके लिए सुनियोजित रणनीति अपनाने का निर्देश दिया है। इसमें दुर्घटनाओं को रोकने, गोवंश के पुनर्वास के लिए सुनियोजित रणनीति अपनाने, काउ-कैचर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और मवेशी मालिकों पर जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया गया है। रेवा यादव ने निराश्रित और लावारिस गौवंश की देखभाल और उनके पुनर्वास के लिए एक सुनियोजित रणनीति अपनाने की बात कही गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours