केशरीनंदन परिवार के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन
केशरीनंदन परिवार द्वारा सामाजिक सेवा की भावना के तहत एक निःशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रायपुर स्थित गणेश विनायक आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।
यह शिविर पाण्डव पारा स्थित SECL हॉस्पिटल में आयोजित किया गया, आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह क्षेत्र प्रबंधक झिलमिली श्री आर पी मिश्रा, विशिष्ट अतिथि खान प्रबंधक पाण्डवपारा श्री बी के पाण्डेय, खान प्रबंधक झिलमिली श्री गोविन्दवार, कार्मिक प्रबंधक श्री बंजारे, डॉ मनोज कुमार एवं गणेश विनायक हॉस्पिटल रायपुर से डॉ आर के द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति मे कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने नेत्र परिक्षण का लाभ उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से आँखों की जाँच की और आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

इस अवसर पर केशरीनंदन परिवार के अध्यक्ष, एच एम एस महामंत्री, योगेंद्र मिश्रा ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना उनका उद्देश्य है। भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विशेष आभार: गणेश विनायक आई हॉस्पिटल रायपुर की टीम, SECL हॉस्पिटल प्रबंधन, और सभी स्वयंसेवकों का जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया।

+ There are no comments
Add yours