आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी, 3 महीने चलेगा अभियान-गोमती साय

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में मुख्य रूप से सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगाँव विधायक गोमती साय स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारियों के उपस्थिति मे प्रेस वार्ता लिया। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होंगे। दोपहर विश्राम गृह बैकुंठपुर में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होने बताया कि हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी अभियान को लेकर पूरे प्रदेश और देश भर में राष्ट्रीय कार्यशाला, प्रदेश की कार्यशाला, फिर जिले की कार्यशाला, फिर मंडल की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। 25 सितंबर से लेकर 25 दिसंबर तक यानी तीन महीने में देश भर में कई कार्यक्रम होंगे। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप रूप से सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, पूर्व नपा उपाध्यक्ष भानू पाल, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े उपस्थित रहें।

डिफेंस सेक्टर में बढ़ रहा भारत

गोमती साय ने कहा कि एक जमाना था, जब देश में गेहूं आयात करना पड़ता था खिलौने को लेकर हम दुनिया पर निर्भर थे। मोबाइल हो, चाहे डिफेंस सेक्टर हो या फिर कोई और दूसरे सेक्टर हों, हम दुनिया पर निर्भर होते गए। लेकिन आज अलग अलग सेक्टरों में भारत में ही कई चीजों का निर्माण हो रहा है। उन्होने कहा कि डिफेंस सेक्टर में चाहे तमिलनाडु में हो या फिर उत्तर प्रदेश में हो, डिफेंस कॉरिडोर बने। कई उपकरणों का निर्माण देश में ही करना तय किया गया। उसी का यह परिणाम है कि आज भारत हर क्षेत्र में उन्नति और प्रगति कर रहा है।

सरकार ने टैक्स का किया सरलीकरण

गोमती साय ने कहा कि मोदी सरकार में टैक्स सरलीकरण का काम हुआ है जीएसटी में देश में पहली बार वन नेशन वन टैक्स पर काम हुआ है। इससे पहले कई प्रकार के टैक्स होते थे। देश की जनता पर और देश के व्यापार पर कई प्रकार का बोझ था। उन्होने ने यह भी कहा कि वन नेशन वन टैक्स का फॉर्मूला इंदिरा जी के समय सामने भी आया, लेकिन उन्होंने वोट बैंक पहले देखा, नेशन फर्स्ट नहीं देखा। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को पहले देखा और इस देश के लोगों से इसको आत्मसात करने की अपील की। आज देश में टैक्सपेयर भी बढ़े हैं टेक्स जेनरेशन रेवेन्यू भी बढ़ा है आज हमारे टैक्स भरने वाले लोग, आम आदमी की गरीब की आवश्यकताओं को पूरा करने का एक माध्यम बने हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours