तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से मारी टक्कर……दोनो बाइक सवारों की मौके मौत

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र में बिशुनपुर के समीप एनएच 43 पर बाइक और खड़े ट्रक की टक्कर में दो लोगों की दुखद मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है यह दुर्घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार चरचा की ओर से अपने घर बिशुनपुर वापस जा रहे दोनो बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं। दोनो की मौत मौके पर ही हो गई। बाइक क्रमांक सीजी 16 सी एन 0607 पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतको की पहचान वीरेंद्र कुमार राजवाड़े, पिता मंगलू राम राजवाडे उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बिशुनपुर एवं नरेश राजवाड़े पिता जयबरन उम्र 20 वर्ष निवासी बसदेई जिला सूरजपुर के बताये जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि नरेश दुर्गा पूजा में अपने घर बसदेई से बिशुनपुर अपनी बहन के घर आया था एवं बुद्धवार की रात 8 बजे चप्पल लेने चरचा आया था इस दौरान रात लगभग 10 बजे वापसी के वक्त पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 16 सीएल-0103 में पीछे से टकराई ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours