शिल्पी गुप्ता ने वार्ड में बंद लाईटो की मरम्मत से रोशन हुई सडकें
बैकुंठपुुर।
अपने वार्ड में खराब पड़ी लाइटों की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बैकुंठपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 17 की पार्षद शिल्प गुप्ता ने उनकी मरम्मत करवाई, जिससे पूरे वार्ड में फिर से रोशनी फैल गई। वार्ड नंबर वार्ड नंबर, में पिछले कई दिनों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या का समाधान करते हुए, वार्ड पार्षद ने बताया कि लाईट खराब होने के कारण रात में लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी और असुरक्षा का माहौल बन रहा था। लोगो की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए मरम्मत दल को तुरंत मौके पर भेजा गया।

+ There are no comments
Add yours