आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नारी शक्ति की अहम भूमिका-देवेन्द्र
आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन का आयोजन
बैकुंठपुुर।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं महिला सम्मेलन नगर पालिका शिवपुर-चरचा के वार्ड क्रमांक 06 सामुदायिक भवन मे भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े, बसंत राय, राजेश सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, पूर्व नपाध्यक्ष कुंती चक्रधारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जीवनानी, मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, महामंत्री मुन्ना चक्रधारी, महिला मोर्चा महामंत्री संगीता गुप्ता, महामंत्री रीता यादव, पार्षद रेखा वर्मा, ज्योति देवांगन उपस्थित रहें। कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उर्मिला, पुष्पलता राजवाड़े, सिंह, प्रियंका सिंह, साक्षी सिंह राजपूत, सीमा रानी सिंह, शिल्पा शर्मा, काजल मोदी, रीना शर्मा, पुष्पा राजवाड़े, अनीता गुप्ता, गीता गिरी, सविता मिश्रा, झर्मिला देवी, सावित्री देवांगन सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान और उनके आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है जिसका फायदा महिलाओं को मिल रहा है, उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी। उन्होंने ने कहा महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा पारंपरिक उत्पादों को स्थानीय एवं प्रदेश के बाजारों तक पहुंचने से समूह सहायत के महिलाओं के जीवन मे परिवर्तन हुआ है।
क्या बोलीं भाजपाई
जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा महिलाओं को संगठन और समाज दोनों में अग्रणी भूमिका दी है। पटना नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह ने कहा कि, महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैँ इसलिए देश का विकास नई ऊचाईयां छू रहा हैँ। नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नारी शक्ति की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्त भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से लेकर ‘उज्ज्वला योजना’ तक ने लाखों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाया है।


+ There are no comments
Add yours