आशा महेश साहू ने अमहर जलाशय नहरों की मरम्मत एवं साफ सफाई की मांग की
बैकुंठपुुर।
जनपद सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बैकुंठपुर आशा महेश साहू ने अमहर जलाशय के नहरों की मरम्मत एवं सफाई कार्य शीघ्र कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि अमहर जलाशय की दायी तट नहर छींदिया, तेन्दुवा का मुख्य गेट क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे जल प्रवाह बाधित है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि मुख्य नहर अमहर, छींदिया, तेन्दुवा सहित कई गांवों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके कारण किसानों की रबी फसल की बुवाई एवं उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। श्रीमती साहू ने कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए नहर की मरम्मत एवं सफाई का कार्य शीघ्र कराया जाना आवश्यक है ताकि आगामी फसलों की सिंचाई सुचारू रूप से हो सके। तत्काल मरम्मत कार्य व साफ-सफाई नहीं कराए जाने पर किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। मांग पत्र पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व किसानो के भी हस्ताक्षर किए गए हैं।

+ There are no comments
Add yours