प्रतिक्रिया…………केन्द्रीय बजट को भाजपा ने बताया विकसित भारत का बजट…..कांग्रेस ने कहा थमाया झुनझुना
बैकुंठपुर।

दूरदर्शी सोच पर आधारित बजट-भइयालाल राजवाडे
बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट दूरदर्शी सोच पर आधारित है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर भारत और तकनीकी सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि टियर-2 और टियर-3 शहरों पर विशेष फोकस से राज्यों को सीधा लाभ मिलेगा और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे।

बजट विकसित भारत की मजबूत नींव-चंपा देवी पावले
पूर्व विधायक व एमसीबी भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने बजट की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत-2047 की दिशा में एक ऐतिहासिक, सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट बताया। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट युवा, किसान, बागवान, महिलाएं, व्यापारी, कर्मचारी, एसएमई और मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग का संतुलित रूप से ख्याल रखने वाला है।

सुधारवादी और विकासोन्मुखी बजट-देवेन्द्र तिवारी
कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं, ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर मिशन और बायो-फार्मा सेक्टर के लिए किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती देंगे। उन्होंने इसे लोक-लुभावन नहीं बल्कि सुधारवादी और विकासोन्मुखी बजट बताया।

भारत की आर्थिक ताकत को दर्शाती है बजट-रेवा यादव
गौसेवा आयोग के जिलाध्यक्ष व बैकुंठपुर विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भरता, समावेशी विकास और आर्थिक अनुशासन का संतुलित उदाहरण है। उन्होंने कहा कि लगभग 07 प्रतिशत की निरंतर आर्थिक वृद्धि दर वैश्विक परिस्थितियों में भारत की आर्थिक ताकत को दर्शाती है।

केंद्रीय बजट हर वर्ग के लिए फायदेमंद-वंदना राजवाडे
भाजपा नेत्री व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाडे ने कहा कि यह बजट हर वर्ग को फायदा पहुंचने वाला है। किसान-बागवान से लेकर व्यापारी वर्ग को फायदा मिलेगा। यह बजट देश के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहितैषी फैसले ले रही है।

जन आकांक्षाओं की पूर्ति बजट-अशोक जायसवाल
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि और इन क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। आर्थिक विकास, जन आकांक्षाओं की पूर्ति और सबका विकास के तीन कर्तव्यों को स्पष्ट किया है। उन्होंने बजट में खेलो इंडिया मिशन, स्किल और रोजगार के प्रावधानों को युवाओं के भविष्य के लिए क्रांतिकारी कदम बताया।

रोजगार के नए अवसर सृजन का बजट-प्यारे लाल साहू
भाजपा नेता व बैकुंठपुर जनपद के उपाध्यक्ष प्यारे लाल साहू देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। बजट में किए गए प्रावधानों से निवेश को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण का आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव लायेगा।

आर्थिक मजबूती को नई गति मिलेगी-बसंत राय
भाजपा बजट टोला कोरिया के जिला संयोजक बसंत राय ने कहा कि बड़े टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना, महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में छात्रावास की व्यवस्था, स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों के सुधारीकरण, 20 नए जल मार्ग, केमिकल पार्क व खनिज कॉरिडोर, एसएमई के लिए 10 हजार करोड़ रुपये तथा महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना नई गति देंगे।

युवाओं को रोजगार के अवसर-सुवैज अहमद
भाजपा नेता सुवैज अहमद ने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, बायो-फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये, कैंसर व शुगर की दवा सस्ती की गई है। बजट गरीब, युवा और महिला उत्थान सहित देश को आगे ले जाने वाला बजट बताया।

गरीब, युवा और महिला उत्थान वाला बजट-अमित चिकनजूरी
युवा भाजपा नेता अमित चिकनजूरी ने कहा कि ने आत्मनिर्भर, मजबूत, समावेशी और विकसित बजट करार दिया है। मोदी सरकार के 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत करने में यह बजट अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि नए भारत, नए दृष्टिकोण और नई कार्य संस्कृति के प्रतीक में इस बजट को देखा जा रहा है।

जिले के अस्पताल में 50 प्रतिशत क्षमता को बढ़ेगी-नरेश्वर रजक
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेश्वर रजक ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोटापा, कैंसर, हृदय रोगों सहित सात तरह के रोगों की रोकथाम के लिए शुरुआती तौर पर उनकी स्क्रीनिंग और रोकथाम का विशेष प्रावधान किया जाएगा। प्रत्येक जिले के अस्पतालों में 50 प्रतिशत क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जाएगा।

आधारभूत ढांचे का विकास का बजट-कुंती चक्रधारी
भाजपा महिला नेत्री कुंती चक्रधारी ने कहा कि आधारभूत ढांचे का विकास, पशु चिकित्सा और कृषि क्षेत्र के लिए नई पहल की जाएगी। खेल उपकरणों के लिए नई नीति बनाई जाएगी। खेलो इंडिया मिशन को मजबूत किया जाएगा, ताकि खेल के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़ें। महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू की जाएगी, जिससे बुनकरों को आने वाले समय में लाभ मिलेगा।

जिले में कन्या छात्रावास खोला जाएगा-शिल्पी गुप्ता
भाजपा महिला नेत्री शिल्पी गुप्ता ने कहा कि बालिका शिक्षा को सशक्त करने के लिए हर जिले में कन्या छात्रावास खोले जाएगा। मोदी सरकार विकसित भारत की नींव पहले ही रख चुकी है और सरकार का यह बजट लोक लुभावना नहीं, बल्कि सुधारों का बजट है। यह बजट न केवल वर्तमान आर्थिक चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करता है।

आत्मनिर्भर व सशक्तिकरण का बजट-चन्द्रभान पांडे
लवली मोटर्स के संचालक चन्द्रभान पांडे ने कहा कि बजट आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने वाला बजट है। एमएसएमई ग्रोथ फंड, ट्रेड्स प्लेटफॉर्म और टियर-2/3 शहरों में उद्यमिता समर्थन से छोटे उद्योगों और युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।

महिला सशक्तिकरण और सबका-वेद प्रकाश गुप्ता
दिप्ति इन्टरप्राईजेज के संचालक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बजट 2026-27 को महिलाओं के सशक्तिकरण और समावेशी विकास का बजट बताया। उन्होंने कहा कि हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और शिक्षा-रोजगार को जोड़ने वाले कदम महिलाओं को नई ताकत देंगे। यह बजट महिला उद्यमिता और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करेगा।

झुनझुने वाला बजट-योगेश शुक्ला
कांग्रेस के पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने कहा कि बजट भाषण में प्रमुख योजनाओं के लिए बजटीय आवंटन का कोई स्पष्ट विवरण नहीं दिया गया। बजट को झुनझुना बताते हुए उन्होने कहा कि इसमें कुछ भी नहीं है। इसी वजह से सेंसेक्स नीचे गिर गया है। इस बार का बजट खाली डब्बा है सरकार ने कुछ नहीं दिया है।

खोदा पहाड़, निकली चुहिया- वेदांति तिवारी
कांग्रेसी नेता वेदांति तिवारी ने तंज करते हुए कहा कि खोदा पहाड़, निकली चुहिया उन्होंने बजट को दिशाहीन बताया और कहा कि डिफेंस इतना महत्वपूर्ण सेक्टर है, लेकिन उस पर वित्त मंत्री ने कुछ भी नहीं बोला। उन्होने बजट को दिशाहीन बताया है। इस बजट में छत्तीसगढ को कुछ भी नहीं दिया गया।

उद्योपतियों का बजट-अशोक जायसवाल
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा है कि ये बजट सिर्फ कुछ उद्योपतियों के लिए है किसानों के लिए इसमें कुछ नहीं हैं और यह बजट एकदम डब्बा बजट है। बीजेपी से कोई उम्मीद मत करिए। कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बीजेपी काम करती है बजट पहले से तय था कि किसको लाभ पहुंचाने वाला है।

किसान, महिलाओं के हाथ खाली-लालमूनि यादव
शिवपुर चरचा की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव ने कहा कि ये बजट अदृश्य लोगों को लाभ पहंचाने वाला है इस बजट में कोई बुनियादी ढांचा नहीं है इस बजट में किसान, महिलाओं और आम आदमी के लिए कुछ नहीं है इस बजट को आम आदमी नहीं समझ सकता। कोई चुनाव नहीं है, इसलिए सरकार ने मध्यम वर्ग को कुछ नहीं दिया।

खुद का प्रशंसा का बजट-अन्नपूर्णा सिंह
बैकुंठपुर नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह ने कहा, यदि आपके पास वेतन है तो आप कम कर दे रहे होंगे। लेकिन महत्वपूर्ण सवाल यह है कि यदि हमारे पास वेतन नहीं है तो क्या होगा? आयकर राहत से लाभ उठाने के लिए, आपको वास्तव में नौकरियों की आवश्यकता है। वित्त मंत्री ने बेरोजगारी का उल्लेख नहीं किया।

अपने मतलब का बजट-राजेश साहू
बैकुंठपुर जनपद के सभापति राजेश साहू ने कहा कि महिला आरक्षण पर कहा, इससे छोटे व्यापारियों को क्या फायदा मिल रहा है, इस देश के मध्यम वर्ग को, इस देश के आम आदमी को बहुत बड़ी राहत मिल सकती है।

+ There are no comments
Add yours