बीएनआई बिलासपुर, व्यापार एवं उद्योग मेला में बैकुंठपुर के दो व्यापारियो हुआ सम्मान
व्यापार और समाज में योगदान का सम्मान-रवि गुप्ता
बैकुंठपुर।
बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026 का आयोजन 29 जनवरी से 3 फरवरी तक किया जा रहा है। मेले में बैकुंठपुर के दो व्यापारियो सम्मानित किया गया। सम्मानित हुए व्याारियो में रवि गुप्ता और हिमांशु अवस्थी रहे। इस दौरान कार्यक्रम में बैकुंठपुर से चौंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र शर्मा कोरिया जिला अध्यक्ष शारदा गुप्ता भी मौजूद रहे। मेला आयोजन समिति के अनुसार यह मेला केवल व्यापार और उद्योग का मंच नहीं, बल्कि सेवा, सम्मान, नवाचार और सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त माध्यम बना है। मेले के दौरान समाजसेवा की भावना के साथ देहदान, नेत्रदान और रक्तदान को प्रोत्साहित करने की अपील की।

मेले में गॉट टैलेंट, राइजिंग वॉइस ऑफ बिलासपुर, मिस्टर एवं मिस बिलासपुर, आइडियल कपल, रॉयल कपल प्रतियोगिता, इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता, स्टार्टअप आइडिएशन अवार्ड, बॉडी बिल्डिंग, हेल्दी बेबी, मेहंदी, रंगोली, ड्राइंग-पेंटिंग एवं साइंस मॉडल प्रतियोगिता होगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक नृत्य, भजन-कीर्तन, कवि सम्मेलन सहित अनेक प्रस्तुतियां हुईं। समाजसेवा की दिशा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ग्रीन द्वारा अतिथियों का स्वागत पौधों के माध्यम से किया गया, वहीं रोटरी क्लब यूनाइटेड द्वारा प्रतिदिन निशुल्क सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया।
व्यापार और समाज में योगदान का सम्मान-रवि गुप्ता
कार्यक्रम के दौरान सम्मान पाने वाले रवि गुप्ता ने बताया कि यह सम्मान केवल व्यापारिक सफलता का नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभाने का प्रतीक है। नारूमल तानी और प्रेमचंद लुनिया ने दशकों से व्यापारिक हितों की रक्षा और उद्योग जगत में नैतिकता के उच्च मानदंड स्थापित किए हैं। इस सम्मान समारोह में बिलासपुर और रायपुर के चौंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ पदाधिकारी, बी.एन.आई. के सदस्य और बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यापारी उपस्थित थे। सम्मानित होने के पश्चात दोनों वरिष्ठ सदस्यों ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में व्यापारिक जगत की सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।


+ There are no comments
Add yours