बजट कल्याणकारी और दूरदर्शी……आगामी वृत्त वर्ष में शहर की सडक होगी चौडी-भइयालाल राजवाडे

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

पीडब्लूडी रेस्ट हाउस बैकुंठपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट को जन-कल्याणकारी और दूरदर्शी बताया गया। इस दौरान विधायक भइयालाल राजवाडे, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाडे, जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला सह शोसल मीडिया प्रभारी राकेश गुप्ता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज साहू, पार्षद रेखा वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

विधायक भइयालाल राजवाडे ने कहा कि बजट का मूल उद्देश्य गरीब के कल्याण, किसान के उत्थान, मातृशक्ति के सम्मान और युवाओं के भविष्य को मजबूत करना है। उन्होने आगे कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की सोच पर आधारित है, जिसमें संरचनात्मक सुधार, राजकोषीय अनुशासन और सतत निवेश पर विशेष जोर दिया गया है। इसमें रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि, परिवारों की क्रय शक्ति को मजबूत करने और सार्वभौमिक सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी गई है।

श्री राजवाडे ने बजट को युवा शक्ति से प्रेरित बताते हुए कहा कि शिक्षा को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए एक स्थायी समिति के गठन का प्रस्ताव किया गया है। गुर्जर के अनुसार टियर-2 और टियर-3 शहरों में व्यावसायिक संस्थानों के माध्यम से अल्पकालिक और व्यवहारिक पाठ्यक्रम शुरू कर प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार किया जाएगा। औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर के पास विश्वविद्यालय नगर समूह विकसित करने का प्रस्ताव भी बजट की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

विधायक ने यह भी बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में आतिथ्य, एनीमेशन, गेमिंग और रचनात्मक उद्योगों को बढ़ावा दिया गया है। निर्यात को गति देने के लिए निर्यात प्रोत्साहन मिशन और वायु माल ढुलाई अवसंरचना के उन्नयन का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण भारत के लिए खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प को वैश्विक बाजार से जोड़ने की योजना और किसानों के लिए तिलहन उत्पादन बढ़ाने के कदम इस बजट को समग्र विकास की दिशा में मजबूत बनाते हैं।

आगामी वृत्त वर्ष में शहर की सडक होगी चौडी

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में विगत 30 वर्षों से यातायात लगातार बढ़ते भार को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण की मांग लगातार होती रही है किंतु शासन भाजपा का हो या कांग्रेस का चंद लोगों की वजह से आज तक सड़क चौड़ीकरण नहीं हो सका है। जिसका भुगतान शहर के लोगों को लगातार करना पड़ रहा है इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूछे गए प्रश्न के जवाब में बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने जवाब देते हुए कहा कि आगामी वित्त वर्ष में बैकुंठपुर शहर का सड़क चौड़ीकरण कराया जाएगा । वहीं पर बैकुंठपुर शहर से हेचरी को भी हटाकर दूसरे स्थान पर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन के योजनाओं को लागू होने में थोड़ा सा वक्त तो लगता है किंतु मैं आस्वस्थ करता हूं कि यह दोनों कार्य इस वित्तीय वर्ष में कर लिए जाएंगे । वही पर पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस के लिए भी बैकुंठपुर में जमीन खोजी जा रही है जमीन उपलब्ध होने के उपरांत जल्द ही नए रेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours