मौसम ने लिया करवट आने वाले सप्ताह में बारिश के आसार, मार्च सेे तापमान में तेज उछाल

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

क्षेत्र में मौसम के करवट के बाद जिले के कई हिस्सों में बादलों ने डेरा डाल दिया है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान बढ़कर 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से वातावरण में गर्माहट साफ महसूस होने लगी है। रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में बादल, हल्की वर्षा और तापमान में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

फरवरी के चौथे सप्ताह से शुरू हुआ तापमान का यह है कि 22 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 से बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 से बढ़कर 32 डिग्री तक पहुंच गया। रात का पारा सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने से ठंड का असर लगभग खत्म होने लगा है और वातावरण में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है।

मार्च सेे तापमान में तेज उछाल

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय प्रभाव से मौसम में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा। 21 फरवरी से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है कुद क्षेत्रो में जबकि 23 और 24 फरवरी को हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। 25 फरवरी को हल्के बादल बने रहेंगे, जबकि 26 फरवरी से दो मार्च तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद तीन और चार मार्च को फिर बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक मार्च को तापमान में तेज उछाल संभव है और पारा 35 डिग्री के पार जा सकता है।

बीमारियों का खतरा बढा, रहे सावधान – डॉ. आयुश

जिला अस्पताल बैकुंठपुर के सिविल सर्जन डॉ. आयुष जायसवाल का कहना है कि इन दिनों तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है, जिससे मौसम का संतुलन बदल रहा है। रातें पहले से ज्यादा गर्म और दिन हल्के तपिश भरे महसूस हो रहे हैं। बादलों की मौजूदगी जमीन की गर्मी को बाहर नहीं निकलने देती, जिससे ठंड कम और उमस बढ़ रही है। जिसकी वजह से अब संक्रमण काल में प्रवेश कर चुका है, जहां सर्दी और गर्मी का मिला-जुला असर दिखाई देता है। दिन-रात के तापमान में तेजी से बदलाव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है। इस समय सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण, एलर्जी और गले की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। सुबह हल्की ठंड और दोपहर में गर्मी का अंतर परेशानी बढ़ा सकता है। उन्होने लोगो को सलाह देते हुए कहा कि पर्याप्त पानी पिएं, हल्के और परतदार कपड़े पहनें तथा बच्चों और बुजुर्गों को तापमान परिवर्तन से विशेष रूप से बचाएं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours