लापरवाही पर कार्यवाई……चार अधिकारियों को थमाया नोटिस, ए.पन्ना बनाये गये जनपद सीईओ

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

विगत दिनों कोरिया महोत्सव पर आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं। कार्यक्रम में उपयोग किए गए शिलालेखों के सुरक्षित संधारण में लापरवाही बरतने को लेकर लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंताओं, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैकुंठपुर तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैकुंठपुर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में प्रशासनिक व्यवस्था में अमूलचूल परिवर्तन करते हुए जनपद पंचायत, बैकुंठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ खैरवार को आगामी आदेश तक जिला पंचायत, बैकुंठपुर में पदस्थ किया गया है, वहीं अलेक्जेण्डर पन्ना को आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बैकुंठपुर का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यक्रमों में जवाबदेही और अनुशासन सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours