भौतिकी और भूगोल के आसान परचे के साथ शुरु हुए बारहवी बोर्ड की परिक्षा

Estimated read time 1 min read

पुष्पगुच्छ के साथ केंद्राध्यक्षों ने छात्रो का किया स्वागत किया

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। प्रथम दिन भौतिकी/भूगोल का पर्चा हुआ। सरल पर्चा आने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिले रहे। बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से विशेष तैयारी की है। शुक्रवार को 12वीं बोर्ड का पहला पर्चा हुआ परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पूर्व से ही परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों में पहुंच गए थे। यहां 9.15 बजे प्रवेश पत्र की जांच पड़ताल के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।

छात्रो ने बताया कि सभी सेट का प्रश्न पत्र काफी सरल आया था। प्रश्न पत्र 100 अंक का था, जिसमें रिक्त स्थान, सहीं विकल्प, लघु उत्तरीय और दीर्घउत्तरीय प्रश्न पूछा गया था, जिसके चलते प्रश्नों को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। जिले में 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 1605 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया था, जिसमें से 1595 छात्रों ने परीक्षा दिलाया। जबकि 10 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। बोर्ड एग्जाम शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में व्यापक इंतजाम किए हैं।

नकलमुक्त परीक्षा पर विशेष जोर

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंडल द्वारा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की पहचान की गई है, जहां अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता दल सक्रिय रहेंगे और केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे।

विद्यार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं

गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे।

विधायक ने दी शुभकामनाएं

12वीं बोर्ड परीक्षा के सभी परीक्षार्थियों को बैकुंठपुर विधायक भइया लाल राजवाडे ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ और बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल होने की अपील की है। जिलेभर में हजारो विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। उम्मीद है कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न होगी।

फैक्ट फाईल……

हायर सकेन्डरी परिक्षा

विषय – भौतिकी/भूगोल
कुल परिक्षार्थी – 1605
उपस्थित – 1595
अनुपस्थित – 10
नकल प्रकरण – 00

परीक्षा तिथि

12वीं – 20 फरवरी से 18 मार्च
10वीं – 21 फरवरी से 13 मार्च

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours