एसईसीएल अंतरक्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता में ओवरऑल चौंपियन बना बैकुंठपुर क्षेत्र……महाप्रबंधक ने किया सम्मान
बैकुंठपुर।
एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय अंतरक्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन गत 16-17 फरवरी को हुआ। जिसमे बैकुंठपुर क्षेत्र की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के आलावा प्राइवेट कंपनियों की टीमों ने भी भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्राथमिक उपचार प्रदान करने की दक्षता को सुदृढ़ करना रहा। प्रतिभागियों ने स्ट्रेचर ड्रिल, टर्न आउट, मार्चपास्ट ड्रिल तथा सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक मूल्यांकन के माध्यम से अपनी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन), मुख्यालय बिलासपुर रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार त्यागी, क्षेत्रीय महाप्रबंधक द्वारा की गई
प्रतियोगिता में बैकुंठपुर क्षेत्र की टीम ए ने ओवरऑल विनर का खिताब अपने नाम किया। इस टीम के कप्तान निलेश अवधिया तथा सदस्य मयंक पटेल, नितेश शाह, शंभू कहार और संदीप उरांव रहे। वहीं स्ट्रेचर ड्रिल में बैकुंठपुर क्षेत्र की टीम बी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस टीम के कप्तान कुमार अमिया आनंद एवं सदस्य प्रवीण खलखो, वसीम फिरोज, सिमोन टोप्पो और चंद्रशेखर महतो ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बैकुंठपुर क्षेत्र की महिला टीम की कप्तान प्रिया खाखा एवं सदस्य अंजनी कुमारी, किरण मिंज, कविता किस्पोट्टा और पूजा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। महिला प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी इस आयोजन का विशेष आकर्षण रही। बैकुंठपुर क्षेत्र की दोनों टीमों की इस उपलब्धि के पीछे टीम मैंनेजर डॉ. अनुराग सिंह यादव एवं टीम कोच योगेंद्र मिश्रा का विशेष योगदान रहा।
महाप्रबंधक ने किया सम्मान
अंतरक्षेत्रीय प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बैकुंठपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक बी.एन. झा ने महाप्रबंधक कार्यालय में महिला प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी टीम सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर वी.एस. परिहार क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी, रीजनल हॉस्पिटल की सीएमओ डॉ. एस.मिंज, स्टाफ ऑफिसर ई एंड एम बी बी दास, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक गौरव दुबे, विकास शंकर ओझा कार्मिक प्रबंधक, सुशील कुमार सिंह प्रभारी अधिकारी खान बचाव केंद्र बैकुंठपुर क्षेत्र, कार्यालय अधीक्षक अतुल गुप्ता, राजेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य महाप्रबंधक श्री झा ने कहा कि प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता केवल एक स्पर्धा नहीं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षा की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। बैकुंठपुर क्षेत्र की टीमों ने अनुशासन, समर्पण और दक्षता का परिचय देते हुए पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विशेष रूप से महिला टीम की सक्रिय भागीदारी अत्यंत प्रेरणादायक है। मैं सभी प्रतिभागियों, कोच एवं प्रबंधन टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। इस शानदार उपलब्धि से बैकुंठपुर क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है।

+ There are no comments
Add yours