ऑधी बारिश से गेहूं की फसलों को नुकासन, किसान चिंता में, तापमान में हुई गिरावट

Estimated read time 0 min read

ऑधी बारिश से गेहूं की फसलों को नुकासन, किसान चिंता में, तापमान में हुई गिरावट

बैकुंठपुर।

पिछले दो दिनो बदले मौसम के कारण शुक्रवार की रात बैकुंठपुर समंत जिले के कई हिस्सों में तेज आंधी और झमाझम बारिश से मौसम ने करवट ली है। इस बेमौसम बारिश ने तापमान में गिरावट के साथ राहत तो दी। लेकिन कोरिया में फसलों गेहूं, सरसों को नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश और बादलों के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है बीती रात 12.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आई है मौसम की माने तो क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ एक साथ सक्रिय हैं इसी वजह से क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला हुआ है 22 मार्च तक इसी तरह आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है।

गुरुवार से लगातार प्रतिदिन शाम और देर रात अचानक आकाशीय बिजली चमक रही है। इस दौरान अलग क्षेत्रो में बारिश भी हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने तैयार हो रहे गेहूं की फसल को खेतों में गिरा दिया है। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है, दाने कमजोर होने, काले पड़ने और उत्पादन गिरने का डर है, जिससे किसानों की लागत और कटाई का खर्च बढ़ गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours