जनपद सीईओ ने ग्राम पंचायत गोविंदपुर में लगाया आवास चौपाल
बैकुंठपुर जनपद के 11 ग्राम पंचायतो में स्वीकृत आवासों की संख्या अधिक व प्रगति संतोषप्रद नहीं होने से की जायेगी अधिकारियों की तैनाती
बैकुंठपुर।
शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैकुंठपुर ए. पन्ना एवं जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास अंकित जायसवाल ने मैदानी अम्लों के साथ ग्राम पंचायत गोविंदपुर एवं गड़तर में आवास चौपाल आयोजित किया जहाँ जनमन अंतर्गत तृतीय किस्त प्राप्त 10 हितग्राहियों से आवास पूर्णता पर चर्चा की। सभी हितग्राहियों के आवास ढलाई लेवल पर है उन्हें 28 मार्च तक पूर्ण करने तथा प्रथम कि द्वितीय की स्थिति प्राप्त हितग्राहियों को आवास में प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा ग्राम पंचायत स्तर के मैदानी अमलों को आवास पूर्ण करने के लिए हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने को कहा। जल संचय एवं जल संरक्षण के लिए 5 प्रतिशत मॉडल सोख्ता गड्डा निर्माण कार्य में तेजी लाने उपस्थित सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देश दिए।
कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने 18 मार्च को जिला पंचायत सभा कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना एवं जनमन योजना के अंतर्गत 12902 स्वीकृत आवासों की भौतिक प्रगति की समीक्षा किया । जिसमें सभी द्वितीय किस्त प्राप्त आवासों को 30 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा ग्राम पंचायत भाड़ी, खोडरी, तेंदुआ, छिंदिया, आनी, पटमा, चिरमी, अमका, तोलगा, बरदिया एवं बड़े साल्ही में स्वीकृत आवासों की संख्या अधिक है तथा प्रगति संतोषप्रद नहीं होने से नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर कोरिया ने आवास पूर्णता की धीमी प्रगति होने से नाराजगी व्यक्त करते हुए लगातार क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश मैदानी अमलों को दिए गए हैं।




+ There are no comments
Add yours