संभागस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में कोरिया प्रथम, लगातार तीसरी बार बना विजेता

Estimated read time 1 min read

विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त किए पुरस्कार

बैकुंठपुर।

संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 में कोरिया जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार विजेता बनकर हैट्रिक पूरी की है। यह प्रतियोगिता 29 मार्च को अंबिकापुर में आयोजित हुई, जिसमें कोरिया जिले के शासकीय आदर्श कन्या विद्यालय बैकुंठपुर एवं सेजस बैकुंठपुर के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय व स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक जितेंद्र गुप्ता एवं युवा संसद के नोडल अधिकारी के सहयोग से टीम ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आरजू अंसारी को सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री, रोहित तिर्की को सर्वश्रेष्ठ सांसद तथा लक्ष्मी सिंह को सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की व्याख्याता जे. दुबे को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षा श्री सम्मान प्रदान किया गया। कलेक्टर ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस सफलता से न केवल जिले का मान बढ़ा है, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व और संसदीय समझ भी बढ़ेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours