एमओयू के तहत विशेषज्ञो ने कन्या महाविधालय में दिया छात्रो को व्याख्यान
बैकुंठपुर।

शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुंठपुर और शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय वाड्रफनगर के अंतर्गत मेमोरण्डम ऑफ अंडरस्टैंडिंग एमओयू के तहत गर्ल्स कॉलेज बैकुंठपुर की प्राचार्य डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप ने प्रशुल्क तथा भारत सिंह ने भारत में न्यायिक व्यवस्था विषय पर ऑनलाईन व्याख्यान दिया कार्यक्रम का संयोजन शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय वाड्रफनगर का आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में गूगल मीट के माध्यम से दोनों वक्ताओं ने अपने-अपने विषय की गंभीर और सूक्ष्म जानकारियों को विद्यार्थियों के सम्मुख साझा किए। प्रशुल्क विषय पर बोलते हुए प्राचार्य डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप ने इस विषय की गहराई पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार भारत में न्यायिक व्यवस्था विषय पर बोलते हुए राजनीति विभाग के सहा. प्राध्यापक भारत सिंह ने भारतीय न्यायिक व्यवस्था के अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का कुशल संचालन रानी दुर्गावती महाविद्यालय वाड्रफनगर के सहा. प्राध्यापक शिवम पटेल ने तथा आभार प्रकट रजनीकांत साहू ने किया। इस कार्यक्रम में रानी दुर्गावती कॉलेज के समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुंठपुर और शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के अन्तर्गत मेमोरण्डम ऑफ अंडरस्टैंडिंग एमओयू के तहत सतत् विकास विषय पर अर्थशास्त्र विभाग द्वारा एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि पाण्डेय सहायक प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर रहीं। कार्यक्रम की शुरूआत सबसे पहले माँ सरस्वती के छाया चित्र में पुष्पार्पित कर किया गया। इसके पश्चात् महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत् किया गया। इसके पश्चात् प्राचार्य द्वारा स्वागत् उद्बोधन व सतत् विकास विषय पर अपने विचार व्यक्त किया। इसके पश्चात् मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि पाण्डेय द्वारा सतत् विकास पर बहुत बारीकी से अपने विचार व्यक्त करते हुए सतत् विकास के 17 गोल्स के बारे में छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, जिससे सभी छात्राएं काफी लाभान्वित हुईं तथा छात्राओं के प्रश्नों का समाधान उनके द्वारा किया गया।
इसके पश्चात् अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार उपाध्याय ने भी सतत् विकास विषय पर अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये। इसके पश्चात् पाचार्य डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप द्वारा मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह् व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पवन कुमार उपाध्याय ने किया तथा आभार प्रदर्शन मो. अमजद वाणिज्य विभाग ने किया।
कार्यक्रम की तीसरी कड़ी में कन्या महाविद्यालय बैकुंठपुर और पॉलीटेक्निक कॉलेज बैकुंठपुर के अन्तर्गत मेमोरण्डम ऑफ अंडरस्टैंडिंग एमओयू के तहत पी. एच. मीटर विषय पर रसायनशास्त्र विभाग द्वारा व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. एच.सी. पाण्डेय व्याख्याता रसायन, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बैकुंठपुर उपस्थित रहे। उन्होंने पी.एच.मीटर विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम संचालन एवं आभार प्रदर्शन रसायनशास्त्र विभाग से डॉ. ऋचा श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। इस दौरान में महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।




+ There are no comments
Add yours