नारी शक्ति वंदन अधिनियम से कांग्रेस के पेट में क्यो हो रही दर्द-संजू देवी राजपूत
बैकुंठपुर।
भाजपा कोरिया द्धारा पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में महापौर कोरबा संजू देवी राजपूत ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित विषय पर विपक्ष के महिला विरोधी रवैये के संबंध में अपने विचार और तथ्य रखे। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को निर्णय-निर्माण में समान भागीदारी देने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम साबित हो सकता था, लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने एक बार फिर राजनीतिक स्वार्थ के चलते इसे सफल नहीं होने दिया। कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अधिकारों को टालने और दबाने का रहा है। जब महिलाओं को शीघ्र 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने की दिशा में ठोस पहल की गई, तब विपक्ष ने बहानों, भ्रामक तर्कों और राजनीतिक गणित के जरिए इस प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया।
उन्होने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने भी संसद में स्पष्ट किया था कि परिसीमन की इस प्रक्रिया से देश के किसी भी राज्य या क्षेत्र के प्रतिनिधित्व पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि संतुलित और न्यायसंगत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा। इसके बावजूद विपक्ष ने भ्रम फैलाने का कार्य किया। श्रीमति राजपूत ने कहा कि आज देश की मातृशक्ति जागरूक है, सक्षम है और अपने अधिकारों के प्रति सजग है। जो दल उनके अधिकारों में बाधा बन रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में मातृशक्ति करारा जवाब अवश्य देगी।

+ There are no comments
Add yours