नाराज हो घर से निकले पुत्र के मिलन पर पिता के साथ पुलिस की भी छलकी ऑखे
मध्य प्रदेश के शहडोल निवासी नाबालिक पुत्र मेमो ट्रैन में बैठ पहुॅचा था बैकुंठपुर रोड रलेवे स्टेशन
बैकुंठपुर।
घर से नाराज हो कर गुस्से में घर छोड कर भटके पुत्र के मिलन पर पिता के साथ-साथ पुलिस की भी भावुकता में ऑख भर आई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को चरचा पुलिस को सूचना मिली कि चरचा रेलवे स्टेशन में एक नाबालिग लड़का भटक रहा है। जिस पर तत्काल चरचा पुलिस के द्वारा रेलवे स्टेशन जा कर के नाबालिग लड़के को पुलिस थाना ला कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह मध्य प्रदेश के शहडोल जिले का रहने वाला है माँ के डांटने पर नाराज हो कर के ट्रैन मैं बैठ के चरचा आ गया है। पुलिस द्वारा तत्काल शहडोल कंट्रोल को खबर दे कर के उसके पिता जो रेलवे में लोको पायलट है उनसे संपर्क किया। जिसके बाद रेलवे में कार्यरत पिता रंजीत कुमार थाना चरचा पहुॅचे । और जब उन्होने अपने पुत्र को देखा पिता के खुशी में ऑशू छलक गए। इस दौरान चरचा थाना में थाना प्रभारी आन्नद सोनी समेत पूरे स्टाप की ऑखे एक पिता का प्यार और स्नेह देखकर भर आई। पुलिस ने नाबालिग पुत्र को सकुशल उसके पिता को सुपुर्द किया । जिस पर पिता ने कहा धन्यवाद छत्तीसगढ पुलिस शुक्रिया कोरिया पुलिस।

+ There are no comments
Add yours