गौधाम योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
बैकुंठपुर।
जिला कोरिया के बैकुंठपुर में गौधाम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, गौवंश संरक्षण एवं गौधामों के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने की। इस अवसर पर माननीय पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, डिप्टी डायरेक्टर, पशु चिकित्सा विभाग अंजनी पांडे, तथा गौधाम सेवा समिति के जिला अध्यक्ष रेवा यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान निराश्रित गौवंश के संरक्षण, गौधामों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने, संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा गौधाम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
सभी अधिकारियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने गौसेवा एवं गौसंरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए जनसहभागिता के माध्यम से इस योजना को और अधिक सफल एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया।





+ There are no comments
Add yours