देशद्रोही कहने वाले मंत्री माफी मांगें……राहुल की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन…..किया मोदी का पुतला दहन
बैकुंठपुर।
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कोरिया जिले के बैकुंठपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन घडी चौक पर हुआ। प्रधानमंत्री के विरोध में हुए प्रदर्शन में उनका पुतला कांग्रेस ने दहन किया। जहॉ पुलिस से झडपा झडपी के बची पुतला दहन कर कांग्रेसियो ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस सबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा, कि छात्रों को देशद्रोही और राजद्रोही कहने वाले मंत्री को माफी मांगनी होगी। जब तक माफी नहीं मांगी जाती, कांग्रेस पार्टी उनके इस फैसले के साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक करने वाले और उन्हें संरक्षण देने वाले ही असली देशद्रोही हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
गौरतलब हो कि राहुल की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ विरोध दिल्ली में छात्र आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन किया था। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने भी पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया।

बुद्धवार की दोपहर में घडी चौक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेताओ ने कहा कि छात्र समुदाय के समर्थन में छात्रों एवं युवाओं के मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय बैकुंठपुर मे प्रधानमंत्री का पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया ।
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वेदांती तिवारी कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं जनपद सदस्य गणेश राजवाड़े कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय सिंह व भूपेंद्र यादव, आशीष यादव, अरशद इराकी, संगीता राजवाडे लवी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
भाजपा सरकार पर किया तीखा हमला
पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने कहा कि सरकार पर तीखा हमला बोला उन्होंने यूसीसी, किसानों, शिक्षा और बेरोजगारी समेत कई मुद्दे उठाए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करने से बच रही है।
समान नागरिक संहिता को लेकर अशोक जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस समानता के सिद्धांत के खिलाफ नहीं है, लेकिन यदि सभी नागरिकों के लिए समान कानून की बात की जा रही है, तो पहले यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी बच्चों को समान शिक्षा मिले और युवाओं को समान रोजगार के अवसर उपलब्ध हों।


+ There are no comments
Add yours