सड़क निर्माण कराने व दंबग के द्धारा रास्ता बंद किए जाने की शिकायत ले ग्रामिण पहुॅचे कलेक्टर के पास

Estimated read time 1 min read

सड़क निर्माण कराने व दंबग के द्धारा रास्ता बंद किए जाने की शिकायत ले ग्रामीण मिले कलेक्टर से

बैकुंठपुर।

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से 42 किलोमीटर दूर आजादी के 8 दशक भी विकास के लिए कम पड गए हैं। जहां पर हालात यह है कि बच्चों को आज भी पगडंडी के सहारे स्कूल तक पहुंचने को विवश होना पड़ रहा है । मामला कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलाशपुर के सियाराम पारा के लोग बड़ी संख्या में अपनी शिकायत लेकर कोरिया कलेक्टर के समक्ष पहुंचे। अपने शिकायत में ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत कैलाशपुर के सियाराम पारा से बच्चों को पगडंडी के सहारे औरगई गांव के प्राइमरी स्कूल जाना पड़ता है जबकि रास्ते में कुछ दबंग लोगों के द्वारा गड्ढा खोदकर रास्ता बंद कर दिया जा रहा है । जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है किंतु दबंगो के आगे प्रशासन के लोग नत्मस्तक नजर आ रहे हैं ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन पर भूस्वामी के द्वारा गड्ढा खोदा गया है उसमें से आधी भूमि राजस्व की है जिसे अवैध तरीके से इस व्यक्ति के द्वारा कब्जा किया गया है।

अपने आवेदन में ग्रामिणो ने कहा कि सियाराम पारा वार्ड न. 07 की गली में अभी तक सड़क निर्माण नहीं हो पाया हैं। एवं वर्षा के दिनों में हम लोगो को आने-जाने में समस्या होती हैं। जो कि हमारे मोहल्ले से मुख्य सड़क तक जाने के लिए एक ही रास्ता हैं। हमें मालूम नहीं हैं कि यह निजी हैं। या सरकारी और यह रास्ता नन्दलाल/प्रेमसाय के द्वारा उस रास्ता वाले जमीन में गढ़ढ़ा खोदवा दिया हैं। एवं पौधा रोपण करवा रहा है। बोलता है घेरावट करवाने के लिए जिससे हम लोगों को मुख्य सड़क तक जाने के लिए समस्या होती हैं। एवं अचानक तबीयत खराब हो जाने से एम्बुलेंस भी नहीं आ पाता हैं। हमें मुख्य सड़क में मरीजों को ले जाने के लिए चार पाई में सुलाकर कंधों में उढ़ाकर ले जाना पड़ता हैं। एवं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी समस्या होती हैं। ग्रामिणो ने कलेक्टर कोरिया से आग्रह करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण कर हमारे मोहल्ले वासी को रास्ता दिलाया जाए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours