नीट पेपर लीक, छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

शुक्रवार की देर शाम सायंकाल राजीव भवन से महात्मा गांधी पार्क तक कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम नीट पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं, छात्रों पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज तथा जगदलपुर की छात्रा स्वर्गीय हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि यह सत्याग्रह देश के उन छात्रों और युवाओं के साथ अटूट एकजुटता व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया, जिनका भविष्य व्यवस्था की गंभीर विफलताओं के कारण प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध का जवाब दमनात्मक कार्रवाई से दिया जा रहा है।

कांग्रेस ने नीट एवं अन्य परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा देश के युवाओं के भविष्य की रक्षा करने में विफल रहने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत छात्रा हरिका राव नायडू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और छात्रों के न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल सुरेंद्र तिवारी, अजय सिंह गणेश राजवाड़े सुमन दुबे, अनिल सिंह, आशीष डबरे, अज़ीमुल्ला खान,, अंकित गुप्ता मनीष सिंह, संगीता राजवाड़े, सौरभ गुप्ता संतोष गोयन विजय चक्रधारी, रकीब बेगम, राम से सोरी, राजू भगत, अर्पित गुप्ता, शशि मांझी, एजाज़ गुड्डू, सत्यनारायण मोदी, जीतू गुप्ता, रमेश देवांगन, फरोग सिद्दीकी, दद्दू, मनीष सिंह, फैयाज खान, दिनेश कुमार, संतोष राजवाड़े एवं अनेकों कांग्रेसजन भारी संख्या में उपस्थित रहे ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours