बैकुंठपुर में आसमानी कहर! आकाशीय बिजली की चपेट में आए सात लोग…….धान की खेत में कर रहे थें रोपणी का कार्य
बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर में शनिवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 07 लोग इसके चपेट में आ गए जिसमें से दो गंभीर बताए जा रहे हैं। सभी को जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया। जहा पर उनका ईलाज जारी है। जिला अस्पताल अधिक्षक डॉ. आयुष जायसवाल ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है। आकाशीय बिजली के चपेअ में आने वालो में 1. मायावति पिता परमेश्वर उम्र 18 निवासी बांध पारा 2. उषा पूरी पति दिनेश पूरी उम्र 37 निवासी खरवत महुआ पारा 3. सुनैना राजवाड़े पिता राम नाथ राजवाड़े उम्र 17 निवासी महुआ पारा 4. लीला वति चक्रधारी पति संतोष उम्र 28 निवासी खरवत (जमनी पारा 5. खुशबू पिता दारा उम्र 16 निवासी बांध पारा 6. संतोषी पति कारण कुमार उम्र 28 निवासी खरवत जमनी पारा 7. संतोषी निवासी खरवत जमनी पारा हैं जिसमें माया वति और संतोषी का पैर सुन हो गया है। बैकुंठपुर में शनिवार की शाम को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से यह घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि सभी धान की खेत में धान रोपण का कार्य कर रहे थे।


+ There are no comments
Add yours