चुनावी उठापटक शुरु…….शिवपुर-चरचा में लालमूनि के नेतृत्व में राजीव चौक पर कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रर्दशन

Estimated read time 1 min read

बिजली, पानी, सडक जैसी मूलभूत सुविधाओ के लिए कांग्रेस को करना पडा धरना

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के नगरपालिका परिषद शिवपुर चरचा में कांग्रेस ने नपा की नेताप्रतिपक्ष व पूर्व अध्यक्ष लालमूनि यादव के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रर्दशन किया। कांग्रेस ने शिवपुर-चरचा के विभिन्न वार्डों की समस्याओं को लेकर अब सीधे भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगातार देखने में आ रहा है कि भाजपा जिले के दोनो नगरिया निकायो में आगामी दिसम्बर में होने वाले चुनाव में अभी तक जनता के बीच पापुलर चेहरा सामने नही ला पाया है।

जबकि कांग्रेस के पास दोनो ही निकायो में अच्छे चेहरे के साथ साथ भाजपा के सरकार समेत निकाय में व्यापक भ्रष्टाचार का मुददा भी है जिसे लेकर कांग्रेस बैकुंठपुर में तो नही पर शिवपुर चरचा में लगातार भाजपा के खिलाफ मोर्चा खुले हुए है। आगामी निकायो के चुनाव के मददेनजर कांग्रेस की स्थिति भाजपा से बेहतर नजर आ रही है।

चरचा में हुए प्रर्दशन में लालमूनि यादव ने कहा कि निकाय भाजपा के सरकार द्धारा जबरन कुर्सी हथियाने से लेकर भ्रष्टाचार जिस तरिके से किया गया है उसे लेकर हम जनता के सामने जा रहे हैं। उन्होने कहा कि शिवपुर चरचा के वार्डों में नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव नही है जिस कारण मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। जिससे नगर वासियो का मलेरिया समेत कई परेशानियो का सामना करना पडेगा।

आधा बरसात हो गया फिर भी नालियों की साफ सफाई व्यवस्थित तरीके से नही किया जा सकस है। बिजली का हाल यह है कि अन्दूरुनी क्षेत्रो में तो छोड दें मुख्य मार्ग में पार्क, महात्मा गांधी चौक, राजीव गांधी चौक, महंत जी पार्क, अटल जी पार्क की अधिकांश लाइटें बंद हैं। दूसार ओर पूरे निकाय में इस बरसात में शुद्ध पेयजल लोगो के लिए प्रतिदिन उपलब्ध नही है।

इस दौरान शिवपुर चरचा के सभी प्रमुख कांग्रेसी नेता रहे जिसमें नेता प्रतिपक्ष लाल मुनी यादव, सोहेल अहमद, बल्ली मोदी, जागृत कुर्रे, विक्रांत सिंह, सोनू श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, भूपेंद्र यादव, प्रीति किंडो, विजेन्द्र कुमार, धर्मवीर यादव, जितेन्द्र यादव, मोहम्मद सलीम अंसारी, एजाज गुड्डू, रामाधार, सोनू आदि रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours