ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर की द्वितीय मासिक बैठक संपन्न
स्मार्ट मीटर के विरोध और आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर बनी रणनीति
बैकुंठपुर ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर की द्वितीय मासिक बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का प्रमुख एजेंडा स्मार्ट मीटर लगाए जाने तथा बिजली बिलों में वृद्धि को लेकर रहा। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर आम जनता से स्मार्ट मीटर के विरोध में फॉर्म भरवाए गए, ताकि लोगों की आपत्तियों और समस्याओं को संगठित रूप से शासन-प्रशासन के समक्ष रखा जा सके।
बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भी संगठन की तैयारियों पर चर्चा हुई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने वार्डों में सक्रिय भूमिका निभाएं और नियमित रूप से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं परेशानियों को समझें। साथ ही स्थानीय जनसमस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास करने पर जोर दिया गया। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आगामी नगर पालिका चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत किया जाए तथा कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनता के संपर्क में रहकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष और संवाद जारी रखें।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर एवं बढ़े हुए बिजली बिल सहित आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आगे भी लगातार जनआंदोलन और जनजागरूकता अभियान चलाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता नगर पालिका बैकुंठपुर चुनाव प्रभारी वेदांती तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष आशीष यादव अजय सिंह सुरेंद्र तिवारी राहुल गुप्ता, अंकित गुप्ता, महिला कांग्रेस की रकीबा बेगम ममता गुप्ता अर्चना पूजा मांझी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित है


+ There are no comments
Add yours