तिरंगा यात्रा एवं कलश यात्रा को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

Estimated read time 1 min read

8 से 14 अगस्त तक मंडलों में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका दिवस

बैकुण्ठपुर।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छिंदडांड़, बैकुण्ठपुर में तिरंगा यात्रा एवं कलश यात्रा के संबंध में जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए मंडल एवं बूथ स्तर तक तिरंगा यात्रा और समरसता संकल्प अभियान को व्यापक रूप से आयोजित करने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, अशोक जायसवाल, राजेश सिंह, रविशंकर राजवाड़े, अनिल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, अल्पसंख्यक मोर्चा के संभाग प्रभारी समाउदीन सिद्धिकी, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला मंत्री ईश्वर राजवाड़े एवं जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर देशव्यापी तिरंगा यात्रा के अंतर्गत हम सभी को उत्साहपूर्वक मंडल एवं बूथ स्तर पर प्रत्येक घर में तिरंगा झण्डा लगाने के अभियान को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति का भाव जन-जन में जागृत किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माताओं के योगदान का स्मरण करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ा जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूत किया जाएगा।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर देशभर में गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 तक भव्य ‘समरसता संकल्प अभियान’ एवं ‘कलश वंदन यात्रा’ चलाई जा रही है। इस अभियान के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाना है।

जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने बताया कि, जिले के प्रत्येक मंडल में राष्ट्रभक्ति के जज्बे के साथ 8 से 14 अगस्त तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मंडल स्तर पर विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। वहीं 14 अगस्त को जिला मुख्यालय में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा।

बैठक में जिला सह कार्यालय मंत्री मनोज साहू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जगनारायण साहू, मंडल अध्यक्ष रामखलन यादव, संजय चिकनजूरी, मनेजर राजवाड़े, राजाराम राजवाड़े, महामंत्री सुरेश राजवाड़े, रवि त्रिपाठी, सचिन मलिक, दिनेश साहू, बसंत पाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिता यादव, महामंत्री पुष्पलता राजवाड़े, ममता कुशवाहा, भाजयुमो जिला महामंत्री साक्षी सिंह राजपूत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवचरण साहू, जिला उपाध्यक्ष रितेश सिंह, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, महामंत्री विक्की सोनवानी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रोशन राजवाड़े, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुनिल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विष्ट, मनोज राजवाड़े, अभिमन्यु मृदुली, रमेश तिवारी, उर्मिला सिंह, झर्मिला देवी एवं दीपा सिंह सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours