नाबालिक आत्म हत्या मे फरार आरोपियों की संपत्ति की कुर्की कार्यवाही प्रारंभ…..इनाम राशी भी बढाया

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही प्रक्रिया भी प्रारंभ किया गया। थाना बैकुंठपुर के अपराध क्रमांक 214/2026, धारा 107, 308(2), 309(4), 296 बीएनएस एवं 3(2)(अ) एससीएसटी एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त प्रकरण में फरार आरोपी जगत कुमार वेद पिता इंद्र चंद्र वेद, उम्र करीब 55 वर्ष एवं दीपक वेद की संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है जल्दी ही प्रक्रिया पूर्ण कर कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।

कोरिया पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु घोषित इनाम राशि बढ़ाकर 10,000 की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त प्रकरण में फरार आरोपी जगत कुमार वेद पिता इंद्र चंद्र वेद, उम्र करीब 55 वर्ष एवं दीपक वेद की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में घोषित 5,000 की इनाम राशि को पुलिस अधीक्षक, जिला कोरिया द्वारा बढ़ाकर 10,000 कर दिया गया है।

फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को उक्त इनाम राशि प्रदान की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि फरार आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस को सूचित करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours