विकसित भारत जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बेरला में सरपंचों का प्रशिक्षण संपन्न
बैकुंठपुर।
विकसित भारत जीरामजी योजना के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सभा कक्ष में सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जनपद पंचायत अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योजना के विभिन्न प्रावधानों, उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र राजवाड़े ने विकसित भारत जीरामजी योजना की अवधारणा, चार क्षेत्रों में विशेष कर जल सुरक्षा, मूलभूत ग्रामीण अधो संरचना आजीविका और आपदा निवारण में कौन-कौन सा कार्य लिए जा सकते हैं के बारे में जानकारी दी तथा
सीईओ ए.पन्ना ने विकसित भारत की राम जी योजना के जमीनी स्तर पर ग्राम पंचायतों की भूमिका, संसाधनों का बेहतर उपयोग, जन भागीदारी पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं विकासोन्मुख बनाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ विकास सुनिश्चित करना है। इस दौरान उन्होंने सरपंचों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए योजना के सफल संचालन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की भी जानकारी दी। तकनीकी सहायक होरीलाल बरगाह एवं नितेश साहू ने प्रतिभागियों को तकनीकी से सम्बंधित जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जनपद पंचायत बैकुंठपुर उदय सिंह और उपाध्यक्ष प्यारेलाल साहू ने सभी सरपंचों से आह्वान किया कि वे योजना के प्रत्येक प्रावधान का गंभीरता से अध्ययन कर ग्राम पंचायत स्तर पर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, पारदर्शिता तथा जनसहयोग से ही ग्रामीण विकास की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी विकसित भारत की राम जी विकास अवधिया, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह तथा सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।


+ There are no comments
Add yours