जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों, चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सिविल सर्जन डॉ. आयुष जायसवाल ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा समाज की सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक है। प्रत्येक कर्मचारी का कर्तव्य है कि वह मरीजों को बेहतर, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करे।

समारोह के दौरान जिला चिकित्सालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्कृष्ट कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पण के लिए कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई। उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान समारोह में उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रेरणादायी रहा।

इस अवसर पर चिकित्सालय के अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीकी कर्मचारी, अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं चिकित्सालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं सेवा भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया।

समारोह का समापन राष्ट्रहित एवं जनसेवा की भावना के साथ हुआ। जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने से कर्मचारियों में उत्साह एवं कार्य के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours