डॉ. प्रशांत सिंह ने सीएमएचओ कार्यालय में किया ध्वजारोहण…..दिया कर्मियो को संदेश

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहरराया गया। मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने ध्वजारोहण किया इस दौरान कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मी मौजूद रहे। उन्होने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर जिले के सभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालयों में गरिमापूर्ण ढंग से ध्वजारोहण और राष्ट्रोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवा को सच्ची सेवा बताते हुए एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि एक स्वस्थ राष्ट्र ही वास्तविक प्रगति और समृद्धि की नींव रखता है। सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर विशेष ज़ोर दिया गया। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कार्मियों द्वारा संकट और विपत्ति के समय निभाई गई फ्रंटलाइन भूमिका को सराहा गया। जिलें के स्वास्थ्य कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours