महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ कोरिया जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक
बैकुंठपुर ।
महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ चल रहे कांग्रेस के जनआंदोलन को लेकर आज राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष बूथ अध्यक्षों, की उपस्थित में जिला स्तरीय आवश्यक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंदोलन के कोरिया जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में भाजपा सरकार की महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। कोरिया जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों ने अपने-अपने ब्लॉक में बूथ एवं पंचायत स्तर पर स्मार्ट मीटर के विरोध में चलाए गए अभियान, उपभोक्ताओं से संपर्क एवं प्राप्त प्रतिक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।


डॉ. प्रीतम राम ने कांग्रेसजनों को आगामी चरण के आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराते हुए कहा कि महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के माध्यम से आम उपभोक्ताओं पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ कांग्रेस लगातार आवाज उठाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव, वार्ड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक पहुंचकर आम जनता को आंदोलन से जोड़ने का आह्वान किया।
कोरिया जिला प्रभारी पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम जी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, महामंत्री बृजवासी तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े आशीष यादव लल्ला अजीत लकड़ा, अजय सिंह, जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, नगरपालिका के पार्षद सदस्यगण एवं कार्यकर्ता, मंडल/किसान कांग्रेस के पदाधिकारीगण, NSUI के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।।



+ There are no comments
Add yours