टीएमसी पाण्डोपारा झिलमिली स्टोर में हुई चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के पटना थाना पुलिस की कार्रवाही 22 अगस्त की रात्रि करीब डेढ बजे पाण्डोपारा स्थित टीएमसी कंपनी की झिलमिली साइड के स्टोर में हुई चोरी की घटना का थाना पटना पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक चोरी के समान का खरीदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में 27 अगस्त .को 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर 40 लाख रुपए का एसईसीएल के मशीन के महंगे पार्ट्स जप्त किया गया था।
वही पर 01 सितम्बर को खरीदी के आरोपी सुजीत ताम्रकार पिता लालू साव उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम पोंडी पुलिस चौकी पोंडी को तलब कर पूछताछ किया गया एवं उसके पेश करने पर 10 लाख का पार्ट्स जिसमें तांबा, पीतल, कांस के धातु इत्यादि के बने मांगे पार्ट्स जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी हुए सभी सामान बरामद कर लिया गया है। प्रकरण के शेष अन्य संलिप्त आरोपियों की पतासाजी जारी है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण की विवेचना एवं कार्यवाही में पटना पुलिस टीम, सायबर सेल की तत्परता एवं समन्वित कार्रवाई से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा किया गया है।




+ There are no comments
Add yours