सुघ्घर छत्तीसगढ़ पोर्टल के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न
बैकुंठपुर।
कोरिया कलेक्टर रोक्तिमा यादव एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेंद्र श्रीवास के निर्देशन में 3 सितम्बर को जनपद पंचायत बैकुंठपुर के सभाकक्ष में ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ पोर्टल के सम्बन्ध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों तथा डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने भाग लिया। बता दें कि प्रशिक्षण दे रहे ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राकेश कुमार ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत चयनित 31 हितग्राही मूलक योजनाओं के संतृप्तिकरण, पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि, लाभार्थियों के सत्यापन, मॉनिटरिंग तथा योजनाओं की प्रगति की ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को पोर्टल के प्रभावी संचालन एवं समयबद्ध डेटा अद्यतन के संबंध में आवश्यक तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ ए. पन्ना, जिला सांख्यिकी अधिकारी पी पी सिंह सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि पोर्टल के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, महतारी वंदन योजना, ई-श्रम कार्ड, आधार कार्ड, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित 31 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों का संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा में जानकारी अद्यतन करने तथा योजनाओं के पात्र हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए समन्वय पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए है ।




+ There are no comments
Add yours